फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला घाट पर जलाए 51 सौ दीये, रंगोली भी सजाई

विज्ञापन
कछला घाट पर रंगोली देखते आयोजक। स्रोत: गंगा समिति
विज्ञापन
उझानी। गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की मांग करते हुए जिला गंगा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए। कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने रंगोली भी सजाई। घाट पर लोगों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस दौरान घाट पर 51 सौ दीये रोशन किए गए।
विज्ञापन

कछला घाट पर कार्यक्रम देर रात तक चले। शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे हुई। सामाजिक वानिकी की प्रभागीय निदेशक निधि चौहान, नगर पंचायत जगदीश सिंह लौनिया चौहान, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन उमेश राठौर और ममता शाक्य ने संयुक्त रूप से पूजन किया। इससे पहले छात्राओं ने चित्रकला, निबंध और प्रश्नमंच प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने हुनर और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। स्वच्छता और संरक्षण विषय पर गंगा का महत्व समझाया गया। गंगाघाट पर लोगों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
शाम पांच बजे रंगोली सजाई गई। इसके बाद रंगोली स्थल और घाट के आसपास 51 सौ दीये जलाए गए। दीपों की रोशनी से गंगाघाट जगमग हो उठा। महाआरती से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भजनों पर नृत्य से प्रतिभागियों ने समा बांध दिया। गीत और नाटक से श्रोता भाव विभोर हो गए। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह, होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ. कृष्णा सिंह, जिला समन्वयक कुसुम लता, योगेश कुमार सिंह, संजय कुमार, माधवी कीर्ति, पीडी शाक्य रजनी शर्मा, सचिन उपाध्याय, विकास पटेल, कुसुम लता, रिदा तनवीर आदि मौजूद रहीं।

कछला घाट पर रंगोली देखते आयोजक। स्रोत: गंगा समिति

कछला घाट पर रंगोली देखते आयोजक। स्रोत: गंगा समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें