फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार से पीएनबी में मिलेंगे पांच सौ के नए नोट

Fri, 09 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोट बंद हो जाने के बाद से जिले में अब तक पांच सौ रुपये के नए नोट नहीं मिले थे। मंगलवार को बैंक खुलने के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक और उससे संबद्ध बैंक शाखाओं से पांच सौ रुपये के नए नोट मिलना शुरू हो जाएंगे, क्योंकि जिले में छह करोड़ रुपये की एक खेप पीएनबी मुख्य शाखा के करेंसी चेस्ट को प्राप्त हो गई है। 
विज्ञापन

नोटबंदी के दो सप्ताह बीतने के बाद दो हजार रुपये के नोट तो आ गए थे, लेकिन पांच सौ रुपये के नोट नहीं आए थे, जबकि पांच सौ रुपये का नोट वितरित न होने से दो हजार रुपये के नोट का चेंज देने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बैंक अधिकारियों के मुताबिक छह हजार रुपये की खेप पीएनबी को मिली है। इसमें अधिकांश नोट पांच सौ रुपये के हैं। इससे मंगलवार को जब बैंक खुलेंगे तो इनका लेनदेन किया जाएगा। इससे आगामी सप्ताह में नोटबंदी से होने हो रही परेशानी से लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें