फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हादसे में घायल चालक की जेब में मिले 50 हजार व्यापारी को लौटाए

विज्ञापन
बिनावर थाने में व्यापारी को पचास हजार रुपये देते मुंशी मनोज कुमार। स्रोत-पुलिस - फोटो : पढ़ोरी गांव में आक्रो​शित महिलाओं को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
बिनावर। कस्बा निवासी अमित गुप्ता की पेंट की दुकान है। उन्होंने पांच फरवरी को कस्बे के ई-रिक्शा चालक तरुण गुप्ता को 50 हजार रुपये देकर बदायूं पेंट लेने भेजा था।
विज्ञापन

बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव खुनक के पास ई-रिक्शा एक कार की चपेट में आकर पलट गया। हादसे में तरुण घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बिनावर पुलिस ने तरुण की जेब में रखे 50 हजार रुपये अपने कब्जे में लेकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने बताया था कि 50 हजार रुपये व्यापारी अमित गुप्ता के हैं। रविवार को मुंशी मनोज कुमार ने अमित गुप्ता को थाने बुलाकर रुपये सौंप दिए। व्यापारी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कंबोज आदि स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें