फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धोखाधड़ी से प्लाट के नाम पर लिए 50 लाख, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सात सौ वर्ग गज का प्लाट दिखाकर 50 लाख रुपये ले लिया। बाद में पता चला कि वह क्षेत्र सोत नदी में आता है। इसके बाद उसने प्लाट लेने से मना कर दिया और रुपये वापस करने को कहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मुहल्ला सिविल लाइंस निवासी राजीव कुमार सिंघल ने 700 वर्ग गज का एक प्लाट लालपुल पर कृष्णापुरी निवासी कुलदीप से 50 लाख रुपये में तय किया था। सभी रुपये भी दे दिए। बैनामा कराने से पहले उसने प्लाट के कागज देखे तो पता लगा कि यह जमीन तो सोत नदी क्षेत्र की है। इसमें तो मकान भी नहीं बन सकता। इस पर उसने रुपये वापस मांगे। उसने रुपये देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें