फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पासिंग आउट परेड के बाद 498 रिक्रूट बने सिपाही, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने ली सलामी

Sun, 26 Apr 2026 03:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 498 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
बदायूं पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट परेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 498 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र, अजय कुमार साहनी ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपने प्रशिक्षण के बाद अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन किया। डीआईजी ने सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह नई ऊर्जा उत्तर प्रदेश पुलिस की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। 

विज्ञापन

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी - फोटो : संवाद
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त बनने पर जोर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। उन्होंने सिपाहियों के प्रशिक्षण का विवरण प्रस्तुत किया। 

रिक्रूट से हाथ मिलाते डीआईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित 
प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में सभी रिक्रूट सिपाहियों को देश सेवा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने अनुशासित ढंग से प्रस्थान किया।
विज्ञापन

बदायूं पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट परेड - फोटो : संवाद
अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के अंत में एसएसपी ने मुख्य अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ग्रामीण हृदेश कठेरिया और अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी समारोह में उपस्थित थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें