फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जनपद में निरस्त किए जाएंगे वाहनों के 4,812 ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 2017 से 2021 तक किए गए ई-चालान को निरस्त करने के परिवहन विभाग के आदेश के क्रम में जिले में प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में जिले के कुल 20,361 वाहनों के चालान किए गए थे। उसमें से 4,812 चालान अब निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन रामबचन गुप्ता ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच काटे गए ई-चालान समाप्त कर दिए जाएंगे। इन चालानों के निरस्त होने के बाद पोर्टल पर इन्हें डिस्पोज्ड की श्रेणी में दिखाया जाएगा।
राहत की सांस लेंगे वाहन स्वामीः ई-चालानों के निरस्त होने से वाहन चालकों और स्वामियों को फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) जैसी सेवाओं में आने वाली तकनीकी बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। अब तक लंबित चालानों की वजह से कई वाहन स्वामी फिटनेस व परमिट नवीनीकरण या ट्रांसफर जैसी सुविधाओं से वंचित हो रहे थे।
विज्ञापन

शासन का फैसला, जनता को सीधा लाभः विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय शासन की ओर से जनता की परेशानी को देखते हुए लिया गया है। लंबे समय से लंबित चालानों के कारण पोर्टल पर सेवाओं में दिक्कत आ रही थी। अब इस फैसले से जिले के 4,812 वाहन मालिकों को लाभ मिलेगा और उनकी लंबित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें