फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नौ गांवों की सड़कों के सुधार पर खर्च होंगे 4.70 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ग्रामीण इलाकों में जर्जर सड़कों से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। शासन ने जिले के नौ गांवों में सड़कों और नालियों के सुधार कार्य के लिए 4.70 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इसके तहत गांवों में सीसी रोड और पक्की नालियां बनाई जाएंगी। शासन ने परियोजना की पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने तेजी से काम शुरू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में काफी समय से कई ग्रामीण मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। लगातार शिकायतों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर विभागीय अधिकारियों ने सर्वे कर शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उसहैत क्षेत्र के कोरी कला से रमसी नगला मार्ग, धर्मपुर-पतरघरा मार्ग, ऐपुरा गांव, इस्लामनगर-नसरौल मार्ग, मितरौली-लघौली नसरौल मार्ग, करियामई से पुरदलपुर मार्ग सहित कुल नौ स्थानों पर सीसी रोड और नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
विभाग के अनुसार, इन सभी सड़कों को आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा ताकि बरसात के मौसम में भी जलभराव और आवागमन की समस्या न हो। निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द शुरुआत की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूर्ण होने पर ग्रामीणों को बेहतर सड़क और जलनिकासी व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें