फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे के थर्ड फेस का काम 45 फीसदी पूरा

विज्ञापन
बदायूं के कछला में बन रहा पुल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे के निर्माण कार्य को गति देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तीसरे चरण का काम करा रहा है। जिले की सीमा में अब तक 45 प्रतिशत काम हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए दिसंबर 2027 तक की समय सीमा निर्धारित की है। हालांकि अभी आधे से अधिक काम बाकी है, जिसे निर्धारित अवधि में पूरा करना एनएचएआई के अधिकारियों के सामने चुनौती होगी।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे जिले के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस हाईवे के तैयार होने से बदायूं के लोगों को बरेली और मथुरा की ओर आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिलेगा। हाईवे के निर्माण से यात्रा का समय कम होने और वाहनों की आवाजाही सुगम होने की उम्मीद है, लेकिन अभी कछला में पुल का निर्माण अधूरा है।
मेडिकल कॉलेज से उझानी तक कई जगहों पर रोड का काम अपूर्ण है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास बाइपास पर ओवरब्रिज बन रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार थर्ड फेस के तहत जिले में निर्माण कार्य लगातार कराया जा रहा है। अब तक करीब 45 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को पूरा कराने के लिए निर्धारित समय सीमा के अनुसार काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



दिसंबर 2027 तक इस चरण का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तेजी से काम चल रहा है। समय अवधि में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। -उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशेक, एनएचएआई, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें