फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले के 4.5 लाख किसानों को मिलेगा फॉर्मर रजिस्ट्री नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के 4.5 लाख किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री नंबर दिया जाएगा। इसके लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक गांव-गांव सार्वजनिक स्थलों पर शिविर लगाए जाएंगे। रजिस्ट्री नंबर प्राप्त करने के लिए किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और खतौनी लेकर पहुंचना है। राजस्व विभाग व कृषि विभाग के कर्मचारी शिविर मिलेंगे, जो किसान का फार्मर रजिस्ट्री नंबर सृजित कराएंगे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन की प्राथमिकता किसानों के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री नंबर जारी कराने की है। नंबर जारी होने के बाद किसान की पूरी जमीन एक ही आधार कार्ड से लिंक हो जाएगी। नंबर डालने के बाद ऑनलाइन यह पता चल सकेगा कि किसान के नाम कहां पर कितनी जमीन है। शुक्रवार को शाम तीन से पांच बजे तक राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र में प्रस्तावित शिविरों की तैयारी होगी। नायब तहसीलदार और तहसीलदार को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप निदेशक कृषि प्रसार भी मौजूद रहेंगे। डीएम और सीडीओ भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें