फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 4.36 लाख श्रमिकों को मिलेगा सीएम की घोषणाओं का लाभ

विज्ञापन
श्रमिक दिवस पर मजदूरों का स्वागत करते कांग्रेसी। स्रोत- कांग्रेस
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री ने श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए नई कल्याण योजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं के साथ ही लेबर चौक एप भी लॉन्च किया गया। इसका उद्देश्य श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास जैसी सुविधाएं प्रदान करना है। इससे जिले के करीब 4.36 लाख श्रमिकों कोे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ये योजनाएं निर्माण श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी, दुर्घटना बीमा और पेंशन जैसी सुविधाओं का दायरा बढ़ाएंगी। लेबर चौक एप श्रमिकों को काम ढूंढने और समय पर मजदूरी प्राप्त करने में मदद करेगा। इस एप के माध्यम से श्रमिक अपनी लोकेशन के आसपास उपलब्ध काम देख सकेंगे। ठेकेदार भी अपनी आवश्यकतानुसार श्रमिकों से सीधे संपर्क कर पाएंगे। इससे श्रमिकों को काम की तलाश में चौराहों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे एप के जरिए ही अपनी मजदूरी का भुगतान प्राप्त कर सकेंगे।
नई कल्याण योजनाओं के तहत श्रमिकों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। इनमें सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और आवास की प्राथमिकता शामिल है। विशेष रूप से, निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए सहायता का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना बीमा और पेंशन जैसी सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है।
विज्ञापन







ऐसे काम करेगा एप

लेबर चौक एप श्रमिकों और ठेकेदारों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। श्रमिक इस एप पर अपनी उपलब्धता और कौशल के अनुसार काम खोज सकेंगे। ठेकेदार भी अपनी परियोजनाओं के लिए आवश्यक श्रमिकों को सीधे नियुक्त कर पाएंगे। यह एप मजदूरी के समय पर भुगतान को सुनिश्चित करने में भी सहायक होगा। इससे श्रमिकों को काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें उचित मजदूरी मिलेगी।


मजदूर दिवस पर श्रमिकों का किया सम्मान
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक मई 2026 को कांग्रेस नेताओं ने श्रमिकों को सम्मानित किया। साथ ही उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर और जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुआ। ओमकार सिंह ने मजदूरों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और कल्याणकारी नीतियों को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। सुनीता सिंह और मुन्ना लाल सागर ने मजदूर दिवस को श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने का दिन बताया। इस अवसर पर कई बस कर्मचारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें