फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नवाचार से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने वाले 42 शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ​शिक्षक को सम्मानित करते जनप्रति​नि​धि व अ​धिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसार शिक्षकों दिखाया गया। इसके बाद में बेसिक के 32 और माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




शिक्षक दिवस पर योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद कलक्ट्रेट में दिखाया गया। कलक्ट्रेट सभागार में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षक की बच्चों की नींव रखते हैं। उनका हमेशा सम्मान किया जाता है।



सीडीओ गामिनी सिंगिला ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने और जीवन कौशल के लिए विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताएं कराए जाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा के 32 और माध्यमिक शिक्षा 10 शिक्षकों को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




वहीं, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में सदनवार खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती व प्रबंधक शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस समारोह व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।



विद्यालय प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं गोल्ड की ओर से पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता. सचिव प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।







‘गुरुओं का सम्मान करना ही भारतीय संस्कृति की परंपरा’


बदायूं। स्काउट भवन च प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार हैं। कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षक अपने शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य, चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद


मुख्यमंत्री ने किरन को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित

- गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में की गईं सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक किरन देवी को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी ओर से स्कूल में किए गए उत्कर्ष कार्य को देखते हुए दिया गया है।
ब्लॉक अंबियापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरन देवी ने बताया कि वह पिछले 23 वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही हूं। इस क्षेत्र में मुझे सहायक अध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, एनपीआरसी, एआरपी व मास्टर ट्रेनर के रूप में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिला। मेरी इस यात्रा में मुझे कई बाधाओं और चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हर परिस्थिति का सामना पूरी कर्मनिष्ठा, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ किया और अपने कर्तव्य को हमेशा सर्वोपरि रखा। लखनऊ में यह सम्मान पाकर काफी अच्छा लगा।






नगर पालिका में शिक्षकों को किया सम्मानित



बदायूं। नगर पालिका परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त और मौजूदा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि शिक्षक समाज में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का दायित्व केवल विद्यार्थियों को पढ़ाना ही नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करना भी है।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि वह शिक्षकों का बहुत सम्मान करती हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें शिक्षा और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। अध्यक्षता गुलफाम सिंह यादव ने की। सेवानिवृत्त शिक्षक राजीव राज, अनवार उद्दीन ने कहा कि शिक्षक समाज के सबसे सम्मानित वर्गों में शामिल हैं। समारोह में प्रोफेसर कमला माहेश्वरी, जमील, प्रताप सिंह, ममता नौगरिया, सुषमा कथूरिया, माेहम्मद खिजर आदि मौजूद रहे। संवाद

कलक्ट्रेट में शिक्षक को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी। स्रोत प्रशासन

कलक्ट्रेट में शिक्षक को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें