बदायूं। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में 42 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर करीब दो सौ तक पहुंच गई है। इनमें भाजपा के मीडिया प्रभारी और एक विद्यालय का छात्र भी शामिल है। सभी कोरोना पॉजिटिव को होम क्वांरटीन करा दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जिलेभर में 2002 सैंपल लिए गए। इनमें 1028 सैंपल आरटीपीसीआर की जांच को भेजे गए हैं। जबकि 974 सैंपलों की एंटीजन टेस्ट किट से जांच की गई। इस जांच में जिलेभर में 42 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। शहर में आठ, नौ जगत, आठ उझानी, छह वजीरगंज, तीन म्याऊं, एक दातागंज, एक दहगवां, दो उसावां, एक कादरचौक, एक इस्लामनगर और एक बिसौली में कोरोना पॉजिटिव निकला है। फिलहाल सभी को होम क्वांरटीन करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि शहर में निकले कोरोना पॉजिटिव में एक भाजपा के मीडियो प्रभारी और एक स्कूल का छात्र शामिल है। उन्हें भी होम क्वांरटीन कराया गया है।
सहसवान। नगर के मोहल्ला नयागंज निवासी एक अध्यापक उत्तराखंड में पहाड़ों पर अपने परिवार समेत पिकनिक मनाने गए थे। उत्तराखंड में कोविड-19 की हुई। उसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी सूचना पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने उन्हें क्वांरटीन करा दिया है। डॉ. इमरान सिद्दीकी ने बताया कि मोहल्ला नयागंज में आसपास के करीब 40 परिवारों का सैंपल लिया गया है। उनकी जांच कराई जा रही है।