फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार आसान नहीं होगी मनचाहे डिग्री कॉलेज में प्रवेश की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 12वीं का रिजल्ट आने के साथ ही डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। शहर मेें जहां एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज युवाओं की पहली पसंद है, वहीं राजकीय डिग्री कॉलेज भी भा रहा है। इस बार तीनों बोर्ड में 12वीं के करीब 18 हजार से अधिक परीक्षार्थी पास हुए हैं। ऐसे में इस बार मनचाहे डिग्री कॉलेजों में प्रवेश की राह आसान नहीं होगी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है। केवल विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रेशन फीस ही जमा करनी होगी। इसके बाद विद्यार्थी यहां आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट समेत सीबीएसई और आईसीएसई का 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। रिजल्ट आने के बाद सभी ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन की तैयारियों में विद्यार्थी जुट गए हैं। इसमें साइंस वर्ग से परीक्षा पास करने वालों की भीड़ अधिक है। इसके लिए यूनिवर्सिटी और संबंद्ध डिग्री कॉलेज में भी एडमिशन शुरू हो चुके हैं। कुछ डिग्री कॉलेज में एक मई से तो कुछ में शुक्रवार से फार्म जमा करने की प्रक्रिया हो रही है। वर्तमान में तीन बोर्ड को मिलाकर करीब 18 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। इस बार भी विद्यार्थियों को मनचाहे डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए अच्छे अंकों की आवश्यकता होगी, क्योंकि सभी डिग्री कॉलेज में अंकों के हिसाब से मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

प्राइवेट कॉलेजों में पहले ही खरीदना पड़ रहा प्रोस्पेक्टस
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जिले में 12 डिग्री कॉलेज संबंद्घ है। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा, उसके बाद में मेरिट बनाई जाएगी। अगर उस लिस्ट में नाम है, तो उसे प्रवेश दिया जाएगा, अन्यथा नहीं दिया जाएगा, लेकिन इन प्राइवेट कॉलेजों में प्रवेश की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को सौ रुपये ऑनलाइन फीस यूनिवर्सिटी के खाते में जमा करनी होगी। इसके अलावा उन्हें कॉलेज का प्रोस्पेक्टस भी खरीदना पड़ेगा। वहीं जिले में बने राजकीय डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए केवल यूनिवर्सिटी फीस की रसीद जमा करनी पड़ रही है। इसके अलावा उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। लिस्ट में नाम आने के बाद में विद्यार्थियों को कॉलेज का प्रास्प्रेक्टस खरीदना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी हैं कॉलेजों में सीटें

एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज
बीए- 800
बीएससी (बायो) 180
बीएससी (मैैथ) 160
बीकॉम 160

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय
बीए-640

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज
बीए- 420
बीएससी (मैथ) 60
बीएससी (बायो) 60
बीकॉम 120

राजकीय डिग्री कॉलेज
बीए 400
बीएससी (मैथ) 80
बीएससी (बायो) 80
बीकॉम 160
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें