फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों पर खर्च होंगे 25 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। नगर पालिका परिषद विकास कार्यों समेत नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आने वाले वित्तीय वर्ष में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बोर्ड ने इसकी मंजूरी भी प्रदान कर दी। विकास कार्यों में नाले का निर्माण, सड़कें, पथप्रकाश और पेयजल व्यवस्था आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

पालिका के कम्युनिटी हॉल में बोर्ड की बैठक मंगलवार को दोपहर बाद शुरू हुई। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल की ओर से वर्ष-2019-20 के लिए बजट पेश किया गया। बजट में विकास कार्यों के लिए अलग-अलग धनराशि तय की गई है। पथप्रकाश व्यवस्था पर एक करोड़ रुपये, निर्माण कार्यों पर 12 करोड़ रुपये, पेयजल पर एक करोड़ रुपये खर्च होना है। पालिका कर्मियों के वेतन और पेंशन के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। बोर्ड के सामने आय और व्यय को ब्योरा भी पेश किया गया। जन्म और मृत्यु के आंकड़ों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने भी निर्माण कार्यों से जुड़े छोटे-छोटे प्रस्ताव पेश किए। उन्हें भी मंजूरी प्रदान कर दी गई। अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए बोर्ड सजग है। जल्द ही निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ लेंगे। ईओ संजय कुमार तिवारी समेत पालिका सदस्य अरुण अग्रवाल, रामप्रवेश यादव, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, धर्मवीर यादव, अब्दुल हसन, आकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें