बिल्सी। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अंबियापुर ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ अभय प्रताप सिंह को सौंपा, साथ ही समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय का भुगतान अति शीघ्र किया जाए। मानदेय में वृद्धि आचार संहिता से पहले की जाए, साथ ही रोजगार सेवकों का ईपीएफ खाता खुलवाया जाए। इसके अलावा राज्य वित्त एवं 14 वां वित्त के जारी शासनादेश का पालन करते हुए मनरेगा से अभिसरण कराया जाए। इस मौके पर कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।
बिसौली। विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में कई मांगों को उठाया गया है।
ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह, सुष्मिता मिश्रा, पृथ्वीराज, संजय बाबू, विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर, ऐवरन सिंह, राजपाल सिंह, मीना सिंह, प्रेमलता, सतेन्द्र, पूनम आदि प्रमुख थे। ब्यूरो