फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट के कीड़ों से छुटकारे को स्वास्थ्य विभाग चलाएगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग 25 फरवरी को कृमि दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन जिले के प्रत्येक स्कूल में बच्चों को गोली खिलाई जाएगी। जो बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं, उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोली दी जाएगी, जिससे कृमि जड़ से खत्म हो सकें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुपोषण और खून की कमी से बच्चों को थकावट महसूस होती है। इससे उनका शारीरिक विकास नहीं होता और बच्चे दुबले-पतले नजर आते हैं। इससे रोग लग जाते हैं, साथ ही पेट में कीड़े हो जाते हैं। इससे बचने के लिए खुले में शौच नहीं करें। घर और आसपास हमेशा सफाई रखें। साफ पानी पियें और फल, सब्जियां धोकर खाएं। नाखून साफ रखें, जिससे कीटाणु शरीर में प्रवेश न कर सकें। भोजन से पूर्व साबुन से हाथ जरूर धोएं। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जिले के प्रत्येक स्कूल में चबाकर खाने वाली एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी वर्करों को भी आदेश दिए हैं कि वे स्कूल न जाने वाले बच्चों को गोली खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें