फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बेकाबू होकर दौड़ा ट्रक, लोगों ने फेंके पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। शुक्रवार दोपहर एक झूठी सूचना पर चालक ने अपने ट्रक को ‘मौत’ बनाकर दौड़ा दिया। उसके पीछे वाहनों से लगे लोगों ने और पुलिस ने रोकने का प्रयास किया परंतु चालक ने ट्रक नहीं रोका। रास्ते में लोगों ने उस पर पत्थर फेंके, आगे के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में बमुश्किल ट्रक रोका गया और लोगों ने चालक की पिटाई लगा दी।
विज्ञापन

यह ट्रक गुरुवार दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम भदरौल से कादरचौक को रवाना हुआ था। गांव से निकलते ही रास्ते में कूराखेड़ा गांव के पास ट्रक के नीचे आने से एक पिल्ले की मौत हो गई। इससे लोगों ने आगे के लोगों को सूचना दे दी कि एक ट्रक एक्सीडेंट करके भागा है। रास्ते में कूराखेड़ा के ही नन्हे ने ट्रक रोकने का इशारा किया परंतु चालक ने उसकी गति और बढ़ा दी। इससे नन्हे के मामूली चोटें आईं। वह सड़क किनारे जा गिरा। रास्ते में स्कूल के बच्चों ने भी हल्ला कर दिया कि ट्रक किसी को टक्कर मारकर आया है। इस पर लोग अपने-अपने वाहनों से उसके पीछे पड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 भी पीछे लग गई। पुलिस ने उसे रोकने का काफी प्रयास किया, परंतु चालक ने ट्रक नहीं रोका। चालक ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारने का प्रयास किया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने कस्बे के नजदीक सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगवा दिए। ग्रामीण भी एकत्र हो गए। कस्बा पहुंचकर चालक ट्रक रोककर उतरकर भाग खड़ा हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगा दी। पुलिस ने किसी तरह उसे छुड़ाया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों की नोकझोंक भी हो गई। बाद में पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत किया। पुलिस ने चालक और ट्रक में बैठे दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें