फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में पारा पहुंचा चार डिग्री, कांप उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा पहुंचा चार डिग्री, कांप उठे लोग
विज्ञापन

बदायूं। दिन में धूप खिलने के बावजूद शनिवार शाम को बदायूं में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ठंड का असर बाजारों में साफ दिखा। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बाजार में बहुत से लोग अलाव जलाकर सर्दी से खुद को बचाते दिखे।
विज्ञापन

इस समय पूस की रातें गरीबों पर काफी भारी पड़ रही हैं। शीतलहर चलने के कारण रात में ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। शनिवार को दिन में धूप रही, लेकिन शाम होने पर ठंड बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। शनिवार को दोपहर तक मौसम सही था, लेकिन धूप में उतनी तेजी नहीं थी जो आम दिनों में रहती है। शाम को तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ठंड बढ़ जाने से गरीब लोग काफी परेशान दिखे, उन्होंने जैसे-तैसे आग जलाकर ठंड से बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें