फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 स्थानों पर निकलेगा ईद मिलादुन्नबी जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

Mon, 19 Nov 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एक दिन पहले चेक किया जाएगा रूट, तुरंत खत्म की जाएगी अड़चन अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिलेभर में बुधवार को 66 स्थानों पर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले जाएंगे। इसकी सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिले में छह स्थानों पर स्पेशल गारद सुरक्षा व्यवस्था में लगाई जाएगी। बाकी स्थानों पर अपने-अपने थाना क्षेत्रों की पुलिस मौजूद रहेगी। जुलूस के पीछे अग्निशमन वाहन रहेगा। वहीं जुलूस के दौरान सर्किल क्षेत्र के सीओ पूरी नजर बनाए रखेंगे। खास तौर पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। कोई खुराफात करता पाया गया तो, उसकी खैर नहीं। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकलने से पहले पुलिस सभी रूट चेक करेगी। जिन स्थानों से होकर गांवों, कस्बों या शहर में जुलूस निकाला जाता रहा है। उन मार्गों की अच्छी तरह से छानबीन का जाएगी। पुलिस इन मार्गों का दौरा करते हुए पता लगाएगी कि जुलूस के दौरान कहां अड़चन आ सकती है। कहीं सड़कों और गलियों में झूलने वाले तार तो विवाद की वजह नहीं बन रहे हैं, इसके अलावा कोई और रुकावट तो नहीं आ रही है। पुलिस उन विवादित मामलों पर भी नजर डालेगी, जो पूर्व में जुलूस निकलने के दौरान पुलिस के सामने आ चुके हैं। पुलिस देखेगी कि वहां अब कोई विवाद तो नहीं है, अब क्या हालात हैं, पुलिस पूरी छानबीन करके मामलों का निपटारा करेगी। जिससे दोबारा कोई विवाद न हो।
विज्ञापन

पुराने मामलों को देखते हुए सिविल लाइंस, शहर कोतवाली, उझानी, बिनावर, बिसौली और सहसवान में अतिरिक्त गारद तैनात रहेगी। शहरी सर्किल क्षेत्र में 43 और देहात क्षेत्र में 23 जुलूस निकाले जाएंगे। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और ग्रामीण क्षेत्र में एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह खुद मौजूद रहेंगे और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में जुलूस निकलवाएंगे।

ईद मिलादुन्नबी की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार हो चुका है। सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहेगी। इस दौरान खुराफात करने वालों या अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रहेगी। कुछ पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा जो खुराफात करता पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

‘तय रूट पर निकालें ईद मिलादुन्नबी का जुलूस’
उझानी। मोहल्ला बाजारकलां और साहूकारा के कई लोगों ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से निकाले जाने की मांग करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। लोगों का कहना है कि कुछ लोग साहूकारा और बाजारकलां मोहल्ला होकर साउंड सिस्टम बजाते हुए निकलते हैं, जबकि जुलूस का रूट बिल्सी रोड बाजार है। उन्होंने कोतवाल विनोद कुमार को संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र भी सौंपा। कोतवाली पहुंचे लोगों में महावीर पाल, रामनाथ, शैलेश कुमार, ओमप्रकाश और अजय गुप्ता आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें