फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से पहुंची प्रधानाध्यपिका, बच्चे खड़े रहे गेट पर

Mon, 19 Nov 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से लेकर प्रशासन तक शिक्षा की अलख जगाने में लगे हुए हैं, पर जिले के कई विद्यालयों में उसका कोई असर नहीं दिख रहा है। कई विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही की वजह से पढ़ाई चौपट है तो कुछ स्कूलों में स्टाफ में आपसी मतभेद की वजह से बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसा ही एक नजारा सोमवार को जगत ब्लाक क्षेत्र के स्कूूल में देखने को मिला। जहां पर प्रधानाध्यापक के नहीं पहुंचने की वजह से विद्यालय के कक्ष नहीं खुले सके। इस वजह से बच्चे और स्टाफ दोनों यूं ही इंतजार करते रहे। बीईओ का कहना है कि इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक जगत के प्राथमिक विद्यालय किसरुआ में सोमवार को बच्चे और शिक्षक तो समय से पहुंच गए। लेकिन प्रधानाध्यापक समय से नहीं पहुंचे, उनके पास कमरों और प्रधानाध्यापक कक्ष की चाबी होने की वजह से समय से शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसको लेकर बच्चों के अभिभावकों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। वहीं सुबह करीब 09:20 पर प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंची। इसके बाद में कक्षों के ताले खोले गए, शिक्षण कार्य शुरु किया गया।

इस विद्यालय की पहले भी शिकायते मिल चुकी है। विद्यालय को निरीक्षण किया, तो अनियमिताएं भी मिली थी। इसको लेकर प्रधानाध्यापक को सुधार के निर्देश भी दिए थे, लेकिन फिर भी लापरवाही बरती जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय देर से खुला है, तो इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। -अजय शुक्ला, बीईओ, जगत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें