फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हाइवे पर टेंपो पलटा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली हाईवे पर टेंपो
विज्ञापन

पलटा, चार घायल
नशे में बताया जा रहा है टेंपो चालक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बरेली हाईवे पर बीआरबी स्कूल के पास रविवार दोपहर यात्रियों से भरा एक टेंपो पलट गया, जिसमें दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। कुछ लोगों के मामूली चोटें आई हैं। टेंपो चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। टेंपो करीब एक दर्जन सवारियों को लेकर बिनावर से शहर के लिए रवाना हुआ था। बिनावर से निकलते ही चालक ने टेंपो की स्पीड बढ़ा दी। उसमें बैठे लोग बार-बार उससे रफ्तार कम करने को कह रहे थे, लेकिन चालक ने किसी की नहीं सुनी। परिणामस्वरूप टेंपो बीआरबी स्कूल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे होते ही आस-पास के लोग और राहगीर दौड़ पड़े। उन्होंने टेंपो को सीधाकर सवारियों को निकाला। साथ ही एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। सवारियों के मुताबिक चालक ने शराब पी रखी थी। इस हादसे में कपड़ा विक्रेता वीनंदा मंडाल (50) निवासी पारसगंज कोलकता, पौगौटिया निवासी खातून (60) पत्नी जाबिर अली, भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाहर्रा निवासी कुंवरपाल (30) और उसकी पत्नी पूनम (25) घायल हो गए। आधा दर्जन लोगों के मामूली चोटें आई हैं। कुछ देर बाद पहुंची एंबुलेंस से चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें