फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बढ़ाई मतगणना टेबल

विज्ञापन
मंडी सम‌ि‌त‌ि में तैनात पुल‌िस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। एक दिसंबर को निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने वाले है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इसके लिए मतगणना का परिणाम चार घंटे पहले करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए इस बार 225 मतगणना टेबिल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन तैयारियां पूरी करने में जुटा है। उनका पूरा ध्यान मतगणना की प्रक्रिया पर है। इसको लेकर विशेष तैयारियां की गई है। इस बार मतगणना स्थल पर सीसीटीवी लगवाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक पहले अध्यक्ष और सदस्य की एक ही टेबिल पर मतगणना की जाती थी, इस बार इसमें बदलाव किया गया है। अब अध्यक्ष और सदस्य के लिए अलग-अलग टेबिल लगाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद में मतगणना टेबिलों की संख्या में इजाफा किया गया है। इस बार जल्द से जल्द मतगणना को पूरा कर विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरण कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

--------
कहा लगी कितनी टेबिल
निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्ष के लिए टेबिल सदस्य के लिए टेबिल
नगर पालिका ककराला 3 4
नगर पालिका बिसौली 7 5
नगर पालिका उझानी 11 8
नगर पालिका बिल्सी 7 4
नगर पालिका सहसवान 13 9
नगर पालिका बदायूं 32 32
नगर पालिका दातागंज 5 4
नगर पंचायत कछला 2 2
नगर पंचायत उसहैत 3 2
नगर पंचायत मुडिया 2 2
नगर पंचायत सखानूं 2 2
नगर पंचायत इस्लामनगर 6 4
नगर पंचायत कुंवरगांव 2 2
नगर पंचायत उसावां 3 2
नगर पंचायत रुदायन 3 2
नगर पंचायत वजीरगंज 5 4
नगर पंचायत गुलडिया 2 2
नगर पंचायत सैदपुर 3 2
नगर पंचायतअलापुर 7 5
नगर पंचायत फैजगंज 2 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें