फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति वैन में लगी आग

विज्ञापन
धू-धू कर जलती वैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहसवान। स्टार्ट करने के दौरान गैस संचालित मारुति वैन में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में वैन चालक मामूली रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नसरूल्लागंज निवासी युवक दुर्गेश मारुति वैन पर ड्राइवरी करता है। सुबह करीब साढे़ नौ बजे वह मुंसिफी परिसर के पास अपनी वैन स्टार्ट कर रहा था। तभी अचानक गैस लीक होने के चलते वैन में आग लग गई। चालक गाड़ी से निकल भागा लेकिन फिर भी वह मामूली रूप से झुलस गया। देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई। आग लगते ही मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई लेकिन सिलेंडर फटने की आशंका के चलते लोग वाहन के पास नहीं गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तब तक वैन जलकर राख हो चुकी थी। लोगों का कहना था कि यदि वैन में लगा सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि कचहरी परिसर में लोगों की काफी भीड़ रहती है और मुंसिफ मजिस्ट्रेट, सब रजिस्ट्रार, पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय और अधिवक्ताओं के बिस्तर भी यहीं स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें