फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली इलाका रडार पर, खुराफातियों की आएगी शामत

विज्ञापन
बैठक लेते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। खुराफाती तत्वों की भरमार के चलते कोतवाली इलाका पुलिस-प्रशासन के रडार पर है। इसलिए निकाय चुनाव शांतिपूर्वक कराने में जुटे अधिकारियों ने सिविल लाइंस को छोड़कर पूरा फोकस कोतवाली क्षेत्र पर कर दिया है। शनिवार को डीएम-एसएसपी खुद यहां पहुंचे और प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को आचार संहिता के नियम कायदे सुझाए। कहा कि किसी को वोट डालने से रोका या धमकाया गया तो खैर नहीं होगी।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी चंद्रप्रकाश शनिवार दोपहर सदर कोतवाली पहुंचे और वहां प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के साथ बैठक की। यहां अधिकारियों ने साफ कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह का व्यवधान पड़ा तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रत्याशियों को आचार संहिता उल्लंघन के बारे में बताया तो समर्थकों से कहा कि किसी वोटर को प्रलोभन देने या धमकाने की कोशिश न करें। कहा कि कोई भी दोबारा मतदान की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर किसी तरह की अराजकता होने पर एजेंट्स पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी एजेंट झगड़ालू प्रवृति का न हो। अधिकारियों ने कहा कि कोई अप्रिय घटना होने या संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। बताया कि शरारती तत्वों पर पुलिस निगरानी रख रही है। कोई आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान एसपी सिटी कमल किशोर, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और कोतवाल भी मौजूद थे।
-----
‘ये कोतवाल किसी की सुनते नहीं’
अधिकारियों ने वोट डालने में अड़चन या आईडी के प्रयोग संबंधी सवालों के जवाब भी दिए। एक व्यक्ति ने जब किसी बात पर बहस शुरू की तो डीएम ने तेजतर्रार कोतवाल अजय यादव पर चुटकी ले ली। उससे कहा कि तुम कुछ गड़बड़ मत करना। हमें पता चला है कि यह कोतवाल किसी की सुनते नहीं। फिजूल में मुसीबत हो जाएगी। डीएम की इस बात पर सभी ठहाके लगाने लगे।
विज्ञापन

--
प्रत्याशी पर रिपोर्ट के निर्देश
बैठक के दौरान एक व्यक्ति ने डीएम को सदस्य प्रत्याशी का कार्ड दिखाया। इसमें मतदाताओं से लुभावने वादे किए गए थे। कार्ड छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस का नाम भी नहीं था। इस पर डीएम ने संबंधित के खिलाफ आचार संहिता में कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल अजय यादव ने बताया कि संबंधित प्रत्याशी और अज्ञात प्रिंटिंग प्रेस के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जा रही है।
--
दातागंज कोतवाली भी पहुंचे डीएम-एसएसपी
दातागंज। शनिवार को अधिकारियों ने दातागंज कोतवाली परिसर में भी प्रत्याशियों और समर्थकों के साथ बैठक करके आचार संहिता पालन की अपेक्षा की। कहा कि गड़बड़ी फैलाने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। डीएम और एसएसपी ने राजनीतिक लोगों से चुनाव में सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने में सभी को मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें