फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं मरना चाहती हूं, क्यों बचा रहे हो

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई एक महिला ने काफी हंगामा किया। आर्थिक तंगी की वजह से परेशान महिला का कहना था कि वह मरना चाहती है, उसे बचाने की कोशिश कोई न करे।
विज्ञापन

मीरा सराय निवासी अनिल की पत्नी मोहिनी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच की तो पता लगा कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर को शरीर से निकालने को महिला की नाक और मुंह में नली डाली गई तो उसने स्टाफ पर लात-घूंसे बरसा दिए। कहा कि वह मरना चाहती है। पड़ोसियों ने बताया कि महिला का पति सट्टे के आरोप में जेल में बंद है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं जिनके सामने खाने पीने की भी दिक्कत है। बच्चे मां से पैसे मांग रहे थे। परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें