फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक से पुलिस के हाथ-पैर फूले

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं में होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट पर सपा और भाजपा के समर्थकों में नारेबाजी को लेकर नोकझोंक हो गई। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। हंगामा और नोकझोंक पर काबू तो पा लिया गया लेकिन इस दौरान पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन

नामांकन केंद्र के बाहर हंगामा और नोकझोंक का मामला सोमवार दोपहर का है। भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शंकर गुप्ता के नामांकन कराने के बाद सपा की ओर से पूनम अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ केंद्र पर पहुंचीं। उस समय गेट पर भाजपा समर्थकों की भीड़ लगी थी। किसी बात पर भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। भाजपा समर्थकाें ने मोदी-मोदी के नारे लगाए तो सपा के समार्थक भी जय अखिलेश के नारे लगाने लगे। नारेबाजी के दौरान हंगामा हुआ तो दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में झगड़े की नौबत आ गई। गेट पर तैनात पुलिस कर्मी शुरू में तो मूकदर्शक बने रहे लेकिन विवाद बढ़ता देख तहसीलदार सदर आरपी चौधरी को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं को गेट से हटवा कर मामला शांत कराया। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का भी माहौल बना रहा।
----
नामांकन केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया गया था, ऐसा कुछ नहीं हुआ जो माहौल पर विपरीत असर डालता। नारेबाजी करने वाले दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को शांत कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरपी चौधरी, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें