बदायूं। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव मोगर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से करीब ढाई बीघा ईख जलकर नष्ट हो गई। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस संबंध में पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
गांव मोगर निवासी कल्पना देवी पत्नी योगेंद्र सिंह के एक खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। उसी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। यह लाइन जर्जर है। सो आज लाइन टूट गई। देखते ही देखते ईख में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे खेत में आग फैल गई। हालांकि आसपास के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए किंतु वह आग पर काबू नहीं पा सके। कल्पना देवी के अनुसार लगभग ढाई बीघा ईख पूरी तरह जलकर राख हो गई। उनका कहना है कि बिजली महकमे की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार की है। ब्यूरो