बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वहेटा गुसाई में श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मेले में मंगलवार को लंकापति रावण और भगवान राम के मध्य युद्ध हुआ। बाद में उन्होंने रावण का संहार किया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष शीलेंद्र पुरी, प्रबंधक दिनेश पुरी, सुरेंद्र कुमार, संदीप पुरी, मनोहर लाल, शोभित पुरी के अलावा सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, एसओ कृष्णगोपाल शर्मा, उपेंद्र सिंह देशवाल आदि मौजूद रहे। ---------
मुजरिया में हुआ राम विवाह
मुजरिया। कृषि इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित रामलीला में राम विवाह हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि बृजप्रांत अध्यक्ष वीएल वर्मा ने श्रीराम के तिलक लगाकर किया। इस मौके मेला अध्यक्ष ओमबाबू, सोनू शर्मा, राधेश्याम वर्मा, नेत्रपाल सिहं सैलानी, योगेंद्र यादव, चरन सिंह, पप्पू, सोहनपाल वघेल, भुवनेश गुप्ता मौजूद रहे। संचालन मेला संयोजक विजय पाल सिह सोलंकी ने किया
--------
बिसौली। श्री जनता रामलीला के रंगमंच पर जनता रामलीला नाट्य परिषद के तत्वावधान में सीता की खोज का मंचन किया गया। इस अवसर पर अनुपम गुप्ता, कमल किशोर गुप्ता, प्रदीप शर्मा, गौरी शंकर, राजीव यादव, अनूप शर्मा, विपिन पाठक,सोनू पंडित आदि मौजूद रहे।
---------
बिल्सी। कस्बे में गोशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रासलीला के अंतिम दिन मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य युद्ध का मंचन हुआ। अंत में भगवान श्रीकृष्ण ने कंस को मार ही गिराया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष विनोद पालीवाल, संजीव वाष्र्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, गणेश गुप्ता, कंचन ओझा, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।