फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 184 गांव ओडीएफ घोषित

Sun, 01 Oct 2017 11:50 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
शौचालय - फोटो : डेमो
विज्ञापन
जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य का समय नजदीक आने से पंचायत राज विभाग में खलबली मची है। चालू वित्तीय वर्ष में जिले को ओडीएफ करने के साथ करीब दो लाख 90 हजार शौचालय बनाने थेे। इसमें अब तक करीब 50 हजार शौचालय बनाने के साथ 184 गांवों को ओडीएफ किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले को पंचायत राज विभाग की ओर से करीब 23 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। जोकि शौचालय बनाए जाने के लिए लाभार्थियों के खातों में भेज दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी राजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जिले को ओडीएफ करने के लिए पंचायत विभाग से लेकर पूरा अमला लगा हुआ है। जिले के 132 गांव अगस्त तक और 52 गांव अगस्त से अब तक ओडीएफ कर दिए गए हैं। वहीं अन्य गांवों को ओडीएफ करने के लिए हर ब्लाक में दो-दो राजमिस्त्री कार्य कर रहे हैं। जिले को ओडीएफ करने के लिए मात्र तीन माह बचे हैं। इसमें करीब ढाई लाख शौचालय बनाने हैं। ऐसे में खास बात यह है कि मात्र तीन माह में शौचालय कैसे बन पाएंगे।
-----
जिले को दिसंबर तक ओडीएफ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सभी टीमें गांव-गांव जाकर कार्य कर रही हैं। सक्षम लोग खुद शौचालय बनवा रहे हैं। गरीब लोगों को शौचालय बनाने के लिए उनके खातों में रकम भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिता श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें