फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों की जगह नहीं है प्रदेश में: महेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुंवरगांव। शहर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। प्रदेश में गुंडा गर्दी खत्म हो गई है। अब अच्छा शासन चल रहा है। सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।
विधायक ने गुरुवार को नगर में पांच स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए कहा कि भाजपा का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास। उन्होंने स्वच्छता अभियान को जोर देते हुए कहा कि हर इंसान को चाहिए वह एक मिशन के रूप में इसे ले। मन में गंदे विचार होने से ही गलत कार्य होते हैं। पूरे देश में स्वच्छता के प्रति तमाम कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने विधायक से बीएसएनएल टावर से लेकर पुराने जाहरवीर मंदिर तक सड़क बनवाने की मांग की। साथ ही बताया कि इस रोड पर पूर्व सरकार में कुछ भूमाफिया ने कब्जा करने की कोशिश की थी। विधायक ने कहा कि माफिया का भी प्रदेश में कोई जगह नहीं है। उनकी जगह सलाखों के पीछे है। उन्होंने मुहल्ला मौर्य में बारातघर बनवाए जाने की भी घोषणा की। मोहनपुर से कुंवरगांव तक सीसी रोड के मरम्मत कराने की भी बात कही। इससे पहले कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर लालू रावत, यशवीर सिंह, गुड्डू गुप्ता, नवतोस शर्मा, महेश चंद्र गुप्ता, रामू अहरिया, अवनीश कुमार शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें