फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में ओमप्रकाश ने बाजी मारी

Thu, 11 Feb 2016 11:44 PM IST
सहसवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

डीपी महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। प्रतियोगिता की शुरूआत प्राचार्य डॉ. पी दास ने की। पहले दिन 100, 200 और 400 मीटर दौड़, शतरंज, कैरम, गोला फेंक चक्का फेंक और कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं।
पहले दिन हुई 100 मीटर दौड़ में रजत, सलमान, ओमप्रकाश 200 मीटर में रजत, नीरज, मोहम्मद असलम और 400 मीटर दौड़ में ओमप्रकाश, दुर्वेश, रजत कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में देवेश, साकिब, जीशान, चक्का फेंक में साकिब, अनिल, सुखवीर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज में राकेश,जयवीर कैरम में जयवीर, रवि शाक्य ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश राघव ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिताओं का समापन होगा। निर्णायक की भूमिका प्रमोद इंटर कॉलेज के पीटीआई अनूप सिंह निभा रहे हैं। इस मौके पर खेलकूद प्रभारी विकास बाबू, प्रवीन जोशी, रूपम राजौरिया, राखी यादव, नीता माहेश्वरी, प्रवेंद्र सिंह, दिलीप अग्रवाल, एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें