बदायूं। जिले के बिसौली, बिल्सी, उघैती, नागरझूना सहित कई क्षेत्रों में 400 खंभे गिर गए। इसके साथ ही करीब 20 ट्रांसफॉर्मर धराशायी हो गए। आंधी ने जनजीवन के साथ विद्युत निगम को 44 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। वहीं, इसके चलते बिजली उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
आंधी के बाद विद्युत कर्मियों ने जाकर अपने-अपने क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन किया। साथ ही लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर चौरसिया ने बताया कि जिले में आई आंधी से 400 खंभे गिर गए हैं, वहीं 20 ट्रांसफाॅर्मर गिरे हैं। इससे विद्युत निगम को करीब 44 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में विद्युत सप्लाई को शुरू कराने के लिए कर्मियों को लगाया गया है। जल्द से जल्द विद्युत सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
डंपर पर गिरा पेड़। संवाद- फोटो : Archive