फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाढ़ के पानी से कट गए 400 बीघा खेत, किसान परेशान

विज्ञापन
सिमरिया गांव में कटान रोकने के लिए डाले गए पेड़। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र से निकली रामगंगा नदी का पानी सप्ताहभर से गांवों में तबाही मचा रहा है। क्षेत्र के चार गांवों में लगभग 400 बीघा खेत कट गए हैं। बाजरा, दलहन और तिलहन की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। हालांकि प्रशासन किसानों को मुआवजा देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र से निकली रामगंगा नदी में दो दिन पहले 73 हजार क्यूसेक पानी काशीपुर से छोड़ा गया था। शुक्रवार शाम को यह पानी सिमरिया, सख्तपुर, मौसमपुर, जरतोली के गांव में पहुंचना शुरू हो गया। इससे लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। इन गांवों के किसानों के खेत कटना शुरू हो गए हैं।

एक अनुमानित आंकड़े के अनुसार, चारों गांव में 400 बीघा खेत कट चुके हैं। ज्यादातर खेतों में किसानों ने बाजरा, तिलहन और दलहन बोया हुआ था। कटान को देखते हुए सिमरिया गांव में बाढ़ खंड के एक अवर अभियंता की ड्यूटी लगा दी गई है। वह झाड़ियों को डालकर कटान रोकने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिमरिया गांव के जगपाल, सूरजपाल, विनोद, नंदराम सहित अन्य किसानों ने बताया कि पानी आने की वजह से बहुत नुकसान हुआ है। खेतों में बोई फसल बर्बाद हो चुकी है। इधर-उधर से रुपये लेकर खेत में लगाए थे, सोचा था कि अच्छा मुनाफा होगा। अब पानी की वजह से पूरी फसल ही खराब हो गई है। उपनिदेशक कृषि मनोज कुमार ने बताया कि पानी से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद किसानों को बीमा दावा देंगे।



अब तक 4500 परिवारों तक पहुंचाई गई सहायता

दातागंज तहसील क्षेत्र के सिमरिया, सख्तपुर, मौसमपुर, जरतोली गांव के अलावा कई गांव बाढ़ के पानी की चपेट में हैं। इन गांवों में प्रशासन की ओर से अब तक 4500 परिवारों को अब तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है।



राहत दिलवाने के लिए की कामना

सिमरिया गांव में पिछले तीन दिन से कथा चल रही है। यह कथा गांव के लोग मिलकर करवा रहे हैं। इस दौरान गांव के लोगों ने कटान और बाढ़ से राहत दिलाने की भगवान से कामना की।



सहसवान और उसहैत के लोगों की कम नहीं हो रहीं दुश्वारियां

सहसवान क्षेत्र के वीरसहाय नगला, तोफिया नगला, खागी नगला, गिरधारी नगला सहित अन्य गांवों में बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया है। इस वजह से कई ग्रामीणों ने घरों के अंदर साफ-सफाई शुरू कर दी है। उसहैत के प्रेमी नगला और जटा गांव में पानी कम होने लगा है। इस वजह से लोग धीरे-धीरे घरों की ओर लौट रहे हैं।
विज्ञापन




गंगा जलस्तर की रिपोर्ट







- गंगा का जलस्तर-162.65 मीटर







-नरौरा डैम का डिस्चार्ज-150798 क्यूसेक







-बिजनौर डैम का डिस्चार्ज-117511 क्यूसेक







-हरिद्वार डैम का डिस्चार्ज-102374 क्यूसेक

सिमरिया गांव में कटान रोकने के लिए डाले गए पेड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें