बदायूं। डिपो को 15 नई बसें मिली हैं। शुक्रवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रूट पर रवाना किया। खटारा बसों का संचालन दिल्ली रूट पर बंद कर उनको लोकल रूट पर लगाया गया है। अब यात्रियों को दिल्ली रूट पर परेशान नहीं होना पड़ेगा।
परिवहन निगम के बेड़े में अब तक 128 व 32 अनुबंधित बसें थीं। डिपो को अब 15 नई बसें मिलने के साथ ही इनकी संख्या 143 हो गई। रक्षाबंधन पर शासन ने बहनों के साथ सहयात्री को मुफ्त में यात्रा करने का अवसर दिया, डिपो में बसें कम होने के बाद भी रीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी को देखते हुए निगम की ओर से डिपो को 15 नई बसें देने का फैसला लिया गया।
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि कानपुर से 15 बसें शुक्रवार की सुबह डिपो पहुंच गईं। इसके बाद सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें दिल्ली रूट पर रवाना किया।
इस तरह होगा नई बसों का संचालन
वाहन संख्या मार्ग का नाम प्रस्थान
6333 बदायूं से हजरतपुर वाया म्याऊं, बरेली-बदायूं-आनन्द विहार दिल्ली-हजरतपुर वाया म्याऊं-बरेली सुबह पांच बजे रवाना होगी।
5548 दिल्ली के लिए 11:15 पूर्वाह्न बजे।
5910 दिल्ली के लिए सुबह 09 बजे।
2242 बदायूं, बरेली, देवचरा, दातागंज, बदायूं से आनंद विहार दिल्ली के लिए सुबह 09 बजे।
7210 बदायूं से आनंद विहार, बदायूं-दातागंज-बरेली के लिए सुबह 9:45 बजे।
2170 बदायूं, बरेली, देवचरा, दातागंज, बदायूं से आनंद विहार के लिए पूर्वाह्न 10:15 बजे।
6321 बदायूं से आनंद विहार-जरियनपुर के लिए पूर्वाह्न 11:30 बजे।
7213 बदायूं से आनंद विहार-जरियनपुर के लिए पूर्वाह्न 11:15 बजे।
6101 बदायूं-आनन्द बिहार-जरियनपुर के लिए पूर्वाह्न 11:45 बजे।
6328 बदायूं-आनन्द विहार-जरियनपुर के लिए पूर्वाह्न 11:45 बजे।
5715 बदायूं-आनन्द विहार-जरियनपुर के लिए दोपहर 12:00 बजे।
5711 बदायूं आनन्द विहार व परौर के लिए दोपहर 12:15 बजे।
6332 बदायूं से मंदात्ती, आनंद विहार व जरियनपुर के लिए पूर्वाह्न 11:00 बजे।
5719 बदायूं से चंदौसी, आनंद विहार व जरियनपुर के लिए पूर्वाह्न 11:30 बजे।
7208 कलान- बदायूं बद्दी-नालागढ़ को सुबह 09 बजे संचालित की जाएगी।
15 नई बसें मिली हैं। रूट चार्ट तैयार कर बसों का आवंटन कर दिया गया है। नई बसों को दिल्ली रूट पर भेज दिया गया है। यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। - राजेश पाठक, एआरएम