बदायूं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मंगलवार को डायट ऑडिटोरियम में निशुल्क एलपीजी सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि जनपद में उज्ज्वला योजना के कुल 3.85 लाख लाभार्थी पंजीकृत हैं। शासन के निर्देश पर दीपावली पर निशुल्क सिलिंडर रिफिल की सुविधा दी जा रही है। इसी क्रम में इस चरण का वितरण शाम चार बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। मंच से प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर का वितरण किया जाएगा, जबकि शेष लाभार्थियों को उनकी संबंधित गैस एजेंसियों के माध्यम से सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद