फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 38 हजार बालिकाओं को लगेगा एचपीवी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद में 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 10 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। अभियान के तहत जिले में करीब 38 हजार बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर बच्चेदानी के निचले हिस्से यानी सर्वाइकल में होने वाला कैंसर है। इसकी आशंका माहवारी शुरू होने के बाद से ही बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगभग 99.7 प्रतिशत मामलों में यह बीमारी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) के संक्रमण के कारण होती है। यदि यह संक्रमण लंबे समय तक शरीर में बना रहे और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाए तो सर्विक्स कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने बताया कि वर्ष 2022 में भारत में कैंसर के 79,103 मामले सामने आए थे, जिनमें 38,305 महिलाओं की इस बीमारी के कारण मृत्यु हुई। देश में हर वर्ष लगभग 11.6 नए मामले प्रति लाख आबादी पर सामने आ रहे हैं। 5.1 महिलाओं की मृत्यु प्रति लाख आबादी पर दर्ज की जा रही है। भारत सरकार ने वर्ष 2030 तक सर्विक्स कैंसर को समाप्त करने के लक्ष्य के साथ एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

यह टीकाकरण दो चरणों में होगा। पहले चरण में तीन माह तक जिला महिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर टीका लगाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में नियमित टीकाकरण सत्रों में यह वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यह टीका केवल उन्हीं बालिकाओं को लगाया जाएगा जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है, लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें