बिल्सी के नगला जाटान गांव में लगे शिविर में ओटीएस कराते लोग। संवाद
बिल्सी। मंगलवार को नगर के विद्युत उपकेंद्र पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में एक शिविर लगा। इसमें 22 बकायेदारों ने ओटीएस योजना में अपनी पंजीकरण कराया। इसके अलावा करीब तीन लाख रुपये की बकाया धनराशि भी जमा कराई गई। उधर, अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह ने क्षेत्र के गांव नगला जाटान में लगे शिविर में 14 लोगों ने ओटीएस कराया। साथ ही उनसे एक लाख 30 हजार रुपये भी जमा कराए। शिविर में मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, देवकी नन्दन, सोनू कश्यप, मुनीष कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
2.2 लाख की वसूली, बिल जमा न करने पर 72 कनेक्शन काटे
फैजगंज बेहटा। नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार सुबह बिजली निगम की टीम ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए लगभग 2.20 लाख की वसूली की। अभियान के दौरान 72 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए।
टीम ने नगर पंचायत कार्यालय पर कैंप लगाकर बकायेदार उपभोक्ताओं को मौके पर ही बिल जमा करने के लिए जागरूक किया। कई उपभोक्ताओं ने मौके पर बकाया जमा किया, जबकि बार-बार नोटिस के बावजूद भुगतान न करने वालों के कनेक्शन काट दिए। कार्यवाही करने वाली टीम में बजरंगी लाल, कुलबीर सिंह, गुलाम सिंह, बाहिद, किशन वीर और कृष्ण कांत सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। संवाद