प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी। स्रोत- स्वयं
बदायूं। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन व छात्र-छात्राएं राज्य आपदा विमोचन बल केंद्र पर प्रशिक्षण लेने लखनऊ गए हैं।
प्रशिक्षण प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रत्येक जिले से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व द्वारा अनुमोदन कर भेजा गया है। टीम कमांडर षट्वदन शंखधार ने बताया कि यहां आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न तरीके का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो जिले में किसी भी आपदा से निपटने के लिए काम आएगा। टीम में 24 छात्र और 11 छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं की कमान टीम लीडर प्रीती संभाले हैं। प्रतिभागी छात्रों में राकेश कुमार, रजनेश कुमार, राघव, रिंकू यादव, पीयूष, नवल-किशोर, आकाश बाबू, रुपेन्द्र मौर्य, अर्जुन मौर्य, आशीष कुमार, जीशान आदि शामिल हैं। संवाद