फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 3580 परीक्षार्थी गैरहाजिर, केंद्रों पर सचल दल लगाते रहे दौड़

Tue, 24 Feb 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की दोनों पालियों में हुई परीक्षा में 3580 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सोमवार सुबह की पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा 98 केंद्रों पर हुई। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा 97 केंद्रों पर हुई। इस दौरान सचल दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। यह परीक्षा जिले के 98 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 36709 परीक्षार्थी थे। इनमें से 34144 ने ही परीक्षा दी। जबकि 2526 गैरहाजिर रहे।
पहली पाली में इंटरमीडिएट की भी परीक्षा हुई। व्यावसायिक विषय की परीक्षा में 272 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 261 ने परीक्षा दी। जबकि 11 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी पाली में इंटर मीडिएट के बायो, मैथ की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इसमें 18989 में से 17946 ने परीक्षा दी। जबकि 1043 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर तो सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रवेश द्वार पर केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों और पुलिस बल द्वारा सघन तलाशी ली गई। छात्र-छात्राओं को केवल प्रवेश पत्र और आवश्यक लेखन सामग्री के साथ ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।
-
कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

-परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन निगरानी से जोड़ा गया है। जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।


अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा
-जिले में परीक्षा को सुचारू बनाए रखने के लिए 10 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील और 30 को संवेदनशील घोषित किया गया है। अति संवेदनशील केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ-साथ सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की विशेष नजर रही। अधिकारी लगातार केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें