म्याऊं पीएचसी पर पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के कैंप में डाक्टर और गर्भवती महिलाएं। संवाद
- फोटो : मृतका स्वप्निल तिवारी।
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी (एंटीनैटल केयर) जांच के लिए विशेष शिविर लगा।
शिविर में चिकित्सक डॉ. नाहिदा आजाद ने कुल 35 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। इनमें प्रथम त्रैमासिक की 15, द्वितीय त्रैमासिक की नौ, तृतीय त्रैमासिक की सात तथा चतुर्थ त्रैमासिक की चार गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं। जांच के दौरान महिलाओं की रक्त एवं पेशाब जांच, पेट की जांच, रक्तचाप, वजन सहित आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए।
इसके अलावा महिलाओं को संतुलित व पौष्टिक आहार लेने, नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने, आयरन व कैल्शियम की दवाएं समय पर लेने तथा प्रसव पूर्व सेवाओं का लाभ उठाने को लेकर परामर्श दिया गया। शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।