फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 329 विद्यार्थियों ने सात केंद्रों पर दी परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं आपस में प्रश्नों को लेकर आपस में बात करती हुए। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा मंगलवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर अपराह्न 1:30 बजे तक चली। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर थकान और हल्की मायूसी नजर आई।
विज्ञापन

शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल, बाबा इंटरनेशनल स्कूल, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, एचपी इंटरनेशनल स्कूल और फ्लोरेस नाइटेंगिल स्कूल को सेंटर बनाया गया था। इन चारों सेंटर पर 329 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। मदर एथिना स्कूल में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
मदर एथिना स्कूल में परीक्षा देकर बाहर आए छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र निर्धारित समय के लिहाज से काफी लंबा था। प्रश्नपत्र को पांच खंडों में विभाजित किया गया था, जिसमें हर खंड में अलग-अलग स्तर के प्रश्न पूछे गए थे। कई प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा। इसकी वजह से कई छात्र-छात्राओं के कुछ सवाल अधूरे रह गए।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र के खंड ‘अ’ में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे, जिनका स्तर आसान से मध्यम रहा। खंड ‘ब’ में पूछे गए प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन बताए गए। वहीं, प्राथमिकता पर आधारित एक सेट में व्यावहारिक प्रश्न शामिल थे, जिन्हें वही छात्र बेहतर ढंग से हल कर सके जिनकी अवधारणाओं पर अच्छी पकड़ थी।
विद्यार्थियों ने बताया कि खंड ‘ग’ और ‘द’ में उच्च स्तरीय चिंतन क्षमता और व्यावहारिक समझ पर आधारित प्रश्न पूछे गए। इनमें छात्र-छात्राओं को सोच-समझकर उत्तर लिखने पड़े। अंतिम खंड ‘ई’ में एनसीईआरटी पर आधारित केस स्टडी प्रश्न थे, जो वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जुड़े हुए थे। शिक्षकों का भी मानना है कि जिन विद्यार्थियों ने नियमित अभ्यास किया होगा, वे अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं आपस में प्रश्नों को लेकर आपस में बात करती हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें