फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालक की मौत, क्लीनिक पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से बालक की मौत, क्लीनिक पर हंगामा
विज्ञापन

कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक बच्चे ने शनिवार दोपहर बदायूं ले जाते समय दम तोड़ दिया। उसे एक दिन पहले बुखार आया था। परिवार वालों का आरोप है कि उसकी मौत झोलाछाप के इलाज से हुई है। जिससे उन्होंने झोलाछाप के यहां जमकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
विज्ञापन

करीब तीन वर्षीय बालक कन्हैया थाना क्षेत्र के ग्राम बर्खिन निवासी कुलदीप का बेटा था। पिता कुलदीप के मुताबिक बच्चे को एक दिन पहले बुखार आया था। इस पर बच्चे को दवा दिलाने के लिए कस्बे के एक झोलाछाप के यहां ले गया था। झोलाछाप ने शाम को दवा दी, सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। उसके बाद वह बालक को बदायूं ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वाले बालक के शव को वापस ले गए और उन्होंने झोलाछाप के क्लीनिक पर शव रखकर हंगामा किया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। बाद में आसपास के लोगों ने मामला रफादफा करा दिया। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें