फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाघाट पर खुले शौच पड़ेगा महंगा, दो टॉयलेट का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 01 बीडीएनयूजेएचपीएच-03
विज्ञापन


गंगाघाट पर खुले में शौच करना पड़ेगा महंगा
कछला चेयरमैन ने घाट पर गंदगी देख सफाई कर्मियों को हड़काया
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर श्रद्घालुओं को खुले में शौच की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने 10 सीट वाले सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया है। दूसरा टॉयलेट वार्ड नंबर-छह में बना है, जो पिंक है। दोनों शौचालयों का सोमवार को चेयरमैन नरेश यादव ने लोकार्पण किया। साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि खुले में शौच करने वालों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

गंगाघाट पर करीब नौ लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण से पहले चेयरमैन नरेश यादव ने घाट पर सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने गंगा किनारे गंदगी और पॉलीथिन देख सफाई कर्मियों को आड़े हाथ ले लिया। कहा कि घाट पर नियमित सफाई कराई जाए। गंगा किनारे गंदगी मिलने पर सफाई कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। चेयरमैन ने बार्ड नंबर छह में करीब छह लाख रुपये की धनराशि से बने पिंक टॉयलेट का भी फीता काटकर लोकार्पण किया। पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए बना है। लोकार्पण समारोह में देवेंद्र सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, छत्रपाल यादव, राधेश्याम, धीरेंद्र शर्मा, नितिन सक्सेना समेत पालिका कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें