डीआरए राजकीय महाविद्यालय और जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में वृहद रोजागार मेला आयोजित किया गया। मेले में शामिल 13 कंपनियों के प्रतिनिधियों के कुल 284 अभ्यर्थियों का चयन किया।
डीआरए राजकीय महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में कुल 650 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। मेले के आयोजक डॉ. एमएम वार्ष्णेय ने बताया कि विभिन्न कंपनियों द्वारा महाविद्यालय के 284 अभ्यर्थियों को कैंपस प्लेसमेंट दिया गया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय और सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे। प्राचार्य डॉ. एपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला सेवायोजन कार्यालय के परवेज खान, महेश यादव, संजय कुमार, डॉ. पारुल रस्तोगी का प्रमुख सहयोग रहा।