फोटो- 21 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
कुश्ती में सरनदीप को मिला गोल्ड, लौटने पर जोरदार स्वागत
उझानी।
देवरिया में आयोजित सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग की अंतरमंडलीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में नगर निवासी सरनदीप यादव का प्रदर्शन शानदार रहा। 92 किलोग्राम वजन की कुश्ती में उन्हें गोल्ड मेडल मिला। मेडल जीतकर घर लौटे तो गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति के पदाधिकारियों के अलावा लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
सरनदीप यादव अहीरटोला मोहल्ले के सत्यपाल सिंह का बेटा है। देवरिया में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में उसने बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व किया था। प्रदेेश कुश्ती संघ के सचिव प्रेम कुमार मिश्र ने सरनदीप के हौसले की तारीफ की। मेडल जीतकर मंगलवार को वह घर लौटा। गूंज जन कल्याण शिक्षा समिति के प्रबंधक राजन मेंदीरत्ता, किशनचंद्र शर्मा, भाजपा नेता हरवंश पहलवान, चांद मोहम्मद, इकबाल और मोहल्ले के लोगों ने स्वागत किया।