फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड़ ट्रॉली का एक्सल टूटने से कार पर गिरे बाजरा के कट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 29 बीडीएनयूजेएचपीएच-04
विज्ञापन


ओवरलोड ट्रॉली का एक्सल टूटा
कार पर गिरे बाजरा के कट्टे
चपेट में आने से बचे साइकिल सवार तीन किशोर
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
एक गोदाम से बाजरा के कट्टों को लोड कर दूसरे गोदाम के लिए चला ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से सोमवार दोपहर में बड़ा हादसा होने से बच गया। ओवरलोड ट्रॉली का एक्सल टूटते ही बाजरा से भरे कट्टे कार पर गिर पड़े। उसी दौरान साइकिल सवार तीन किशोर भी पास से गुजरे लेकिन कट्टे गिरते देख किशोर ने साइकिल की रफ्तार बढ़ा दी। दर्जनों की संख्या में कट्टे गिरने से कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसा स्टेशन रोड पर डाकघर के सामने हुआ। कोतवाली की ओर से बाजरा के कट्टों से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बिल्सी रोड बाजार की चली। उसी दौरान ट्रॉली के पहिए का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटते ही पहिया भी निकल गया। कट्टे सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरे तो उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चश्मदीद लोगों में राजू भूटानी और प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिस समय ट्रॉली का एक्सल टूटा, उसके बराबर से साइकिल सवार तीन किशोर गुजरे थे। साइकिल चला रहे किशोर ने रफ्तार तेज कर खुद समेत तीनों को चपेट में आने से बचा लिया। हादसे के बाद कार और ट्रैक्टर चालक के बीच कहासुनी भी हो गई। सूचना के बाद एसएसआई जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों चालकों को समझाकर मामला शांत कराया। कार दहगवां के व्यापारी की बताई गई है। कार में मैंथा के दो ड्रम भी रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
स्टेशन रोड पर एक घंटे लगा जाम
उझानी। ट्रॉली का एक्सल टूटते ही पहिया निकल जाने से स्टेशन रोड की सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए जगह नहीं बची। दूसरे वाहन में बाजरा के कट्टे लोड कराने में करीब एक घंटा का समय लगा। तब तक रोड पर आवागमन प्रभावित रहा। यहां तक कि ठेला-खोमचा वालों को भी अपना सामान समेट कर दूसरी जगह जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें