फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्र, सुरक्षा में पुलिस तैनात

Mon, 29 Jan 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
board - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान केंद्र पर नहीं जा सकेंगे प्रबंधक 
विज्ञापन

डीआईओएस ने चेताया-सीसीटीवी फुटेज में पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई 
61 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा 

छह फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर विभाग ने पूरी तैयारियां कर लीं हैं। सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं। प्रश्नपत्रों की रखवाली को संबंधित थानों का फोर्स भी केंद्रों पर लगा दिया गया है। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर प्रबंधक नहीं आएंगे। यदि कहीं पर कोई प्रबंधक होने की शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
शासन की मंशा के अनुरूप बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने को इस बार जिले में बोर्ड की ओर से 77 केंद्र बनाए गए हैं जहां पर 61 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। छह फरवरी से यह परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं। उनकी सुरक्षा को संबंधित थानों से फोर्स को लगाया गया है। जिले में 12 संवेदनशील केंद्र हैं, वहां पर खास नजर प्रशासन की रहेगी। उन केंद्रों के व्यवस्थापकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह रोजाना उन्हें जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे। 
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि 77 केंद्रों को 12 सेक्टर में बांटा गया है। दो जोनल अफसर तैनात किए गए हैं। 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट हैं, जबकि 58 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। मुन्ने अली ने कहा है कि परीक्षाओं को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने को किसी भी केंद्र पर विद्यालय के प्रबंधक नहीं जा सकेंगे। यदि कहीं पर कोई प्रबंधक परीक्षा के दौरान पाया जाता है तो सीसीटीवी की फुटेज को देखने के बाद उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही उस विद्यालय की मान्यता समाप्ति को भी शासन को लिख दिया जाएगा। किसी भी सूरत में कहीं पर नकल नहीं होने दी जाएगी। 

2483 कक्ष निरीक्षकों की लगी ड्यूटी
डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए 2483 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इनमें 800 बेसिक के शिक्षक हैं। सभी को ड्यूटी उपलब्ध करा दीं गईं हैं। 

डीआईओएस दफ्तर में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम
बोर्ड परीक्षा की हर जानकारी हासिल करने को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रेल रूम स्थापित कर दिया गया है। जहां पर शाम आठ बजे तक दो अधिकारी तैनात रहेंगे। कोई भी सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर दी जा सकेगी। 

जल्द हासिल कर लें उत्तर पुस्तिकाएं
डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण हो रहा है। जिन केंद्र व्यवस्थापकों ने अभी तक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं प्राप्त कीं हैं, वह तत्काल उन्हें हासिल कर लें। नहीं तो कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


दागी कक्ष निरीक्षकों पर रहेगी नजर
बोर्ड परीक्षा में नकल कराने को लेकर हर साल चर्चा में रहने वाले कक्ष निरीक्षकों पर विभागीय अधिकारियों की खास नजर रहेगी। डीआईओएस का कहना है कि ऐसे शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें