फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज की नगर पालिका के पहले चेयरमैन बने आकाश

विज्ञापन
नगर पालिका के पहले चेयरमैन बने आकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दातागंज। नगर पालिका परिषद दातागंज को पहली बार हुए निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी आकाश वर्मा ने अपने निकटवर्ती सपा के मोहम्मद इशाक को 1222 मतों से हराया। नगर पंचायत अलापुर में बसपा की नाज-बी ने बीजेपी की दुर्गादेवी, उसावां में निर्दलीय धीरेंद्र गुप्ता उर्फ धीरू ने बीजेपी की पुष्पा देवी तथा उसहैत में निर्दलीय सोनरा वैश्य ने सपा की साबिया बेगम को पराजित किया।
विज्ञापन

यहां सुबह 8 बजे के बाद मतगणना शुरू हो गई। सभी प्रत्याशियों के समर्थक काफी संख्या में यहां पर पहुंच गए थे। सदस्य पदों के प्रत्याशियों के समर्थक भी थे। दातागंज नगर पालिका परिषद के लिए पहली बार मतदान हुआ था। जिसमें भाजपा के आकाश वर्मा विजयी घोषित किए गए। आकाश वर्मा को 4747 और मोहम्मद इशाक को 3525 मत मिले। इनके अलावा तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश वर्मा को 2336, बसपा के हरीश चंद्र को 833, लोकदल के मोहम्मद राशिद को 440, निर्दलीय कल्यान सिंह को 264, मुकेश शर्मा को 230,मोहम्मद कय्यूम 269, सोहनपाल को 317 मत मिले। जबकि 24 मत नोटा के रहे।
अलापुर नगर पंचायत में बसपा की नाज-बी विजयी रही। उन्होंने बीजेपी की दुर्गादेवी को हराया। नाज-बी को 2594, दुर्गा देवी को 2486 तथा सपा की हुमा-बी को 2179 मत मिले। नाज-बी 108 मतों से जीतीं। उसावां नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र गुप्ता उर्फ धीरू ने बीजेपी की पुष्पा देवी को 152 मतों से हराया। धीरू को 1243 और पुष्पा देवी को 1091 मत मिले। उसहैत नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी सोनरा वैश्य ने सपा की साबिया बेगम को 968 मतों से हराया। सोनरा को 2757 मत मिले, जबकि साबिया बेगम को 1789 मत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें