फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज रोड पर गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक पर जा रहे दो गैस चूल्हा रिपेयरिंग कारीगरों को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक के पिछले पहिये में फंसकर एक बाइक सवार का शव घिसटता हुआ दूर तक चला गया। शव के टुकड़े सड़क पर छितर गए।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद थाना क्षेत्र के नियामतपुर निवासी साजिद (40) अपने साथी शाहजहांपुर के कलान निवासी गुलाब शेख (27) के साथ दातागंज कस्बे में किराए पर रहते थे। दोनों ही मोहल्लों में घूम-घूमकर एलपीजी गैस चूल्हा ठीक करने का काम करते थे। गुरुवार शाम दोनों बदायूं आए थे। वह बाइक से वापस दातागंज लौट रहे थे। लखनपुर गांव के पास इनकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे गुलाब शेख तो छिटक कर दूर जा गिरा पर साजिद बाइक समेत ट्रक के पिछले पहिये में फंस गया। ट्रक करीब सौ मीटर तक उसके शव को घसीटता ले गया। इससे शव कई टुकड़े हो गए। हादसे के बाद घबराया चालक ट्रक को लेकर बदायूं की ओर भाग निकला। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो गुलाब शेख को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहां से गंभीर हालत में उसे बरेली रेफर कर दिया गया। मोबाइल आदि से दोनों लोगों की पहचान के बाद उनके परिवारों को सूचना दे दी गई। शव हटाने तक करीब आधा घंटा रास्ता जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें