फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के आंकड़े न देने पर आठ अस्पतालों को नोटिस

विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बदायूं।सरकारी और निजी अस्पताल डेंगू, मलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की पुष्टि तो कर रहे हैं पर जिला संक्रामक रोग सेल को इनके मरीजों की जानकारी नहीं भेज रहे हैं। इसकी वजह से जिले में बीमारियों के प्रसार की जानकारी नहीं हो पा रही। सीएमओ के निर्देश पर जिला संक्रामक रोग सेल प्रभारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत आठ अस्पतालों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। आईडीएसपी कार्यक्रम के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों को एक प्रोफार्मा पर अपनी पैथोलॉजी में होने वाले टेस्ट में डेंगू, मलेरिया और कालाजार आदि की पुष्टि वाले रोगियों का डाटा जिला संक्रामक रोग सेल को देना होता है। पिछले साल इसके लिए एक एक्ट बनाया गया था। इसके तहत इन रोगों की पुष्टि होने पर संक्रामक रोग सेल को उसी दिन मोबाइल पर रिपोर्ट देनी होगी। इसके अलावा हर सप्ताह सोमवार को संबंधित प्रोफार्मा पर डाटा भरकर भेजना होगा। इसकी रिपोर्ट सेल को नहीं मिल रही। अब सीएमओ की ओर से आठ अस्पतालों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा के निर्देश पर सेल प्रभारी कौशल गुप्ता ने यह जवाब तलब किया है। कहा गया है कि रिपोर्ट न देने पर संबंधित अस्पताल और डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन अस्पतालों को भेजा नोटिस राजकीय मेडिकल कॉलेज, संजीवनी पैथोलॉजी शहबाजपुर, अल्फारिया अस्पताल जालंधरी सराय, मेजर एसके गुप्ता अस्पताल पथिक चौक, आनंद हरि नर्सिंग होम पुलिस लाइन चौराहा, डॉ. रामेंद्र सिंह हॉस्पिटल सिविल लाइंस, डॉ. सुधीर हॉस्पिटल सिविल लाइंस, शिव चिकित्सालय नेकपुर। गुलड़िया कस्बे में फैला डेंगू गुलडिया। कस्बा गुलड़िया में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले महीने यहां के चंद्रशेखर की डेंगू से मौत हो गई थी। इस समय गांव में 12 से अधिक लोग बीमार हैं। डेंगू होने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र सिंह को बरेली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबकि अभिलाषा देवी, जयमंती देवी, डालचंद पाली, श्रीनिवास, प्रताप सिंह, उदयवीर सिंह, सुखलाल समेत 12 से अधिक लोगों का यहीं इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी होने के बाद भी बचाव के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें